लाइव न्यूज़ :

आम बजट : मध्य प्रदेश के उद्योग-व्यापार जगत में कहीं खुशी, कहीं गम

By भाषा | Updated: February 1, 2021 20:49 IST

Open in App

इंदौर, एक फरवरी वित्त वर्ष 2021-22 के लिये केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा सोमवार को पेश आम बजट पर मध्य प्रदेश के उद्योग-व्यापार जगत की मिली-जुली प्रतिक्रिया सामने आई।

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र के औद्योगिक संगठन एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज मध्य प्रदेश के अध्यक्ष प्रमोद डफरिया ने कहा, "कोविड-19 संकट के बाद के वर्तमान परिदृश्य में पेश आम बजट स्वागतयोग्य है और इससे सभी क्षेत्रों के विकास को गति मिलेगी।"

उन्होंने कहा, "हमें उम्मीद है कि बजट में एमएसएमई क्षेत्र के लिए 15,700 करोड़ रुपये के प्रावधान से छोटे उद्योगों को बड़ा लाभ मिलेगा।"

बहरहाल, राज्य के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर के 1,500 छोटे-बड़े उद्योगों की नुमाइंदगी करने वाले एक संगठन ने इस बजट प्रावधान को नाकाफी बताया है।

पीथमपुर औद्योगिक संगठन के अध्यक्ष गौतम कोठारी ने कहा, "यह बात समझ से परे है कि केंद्र सरकार मात्र 15,700 करोड़ रुपये से देश के उन 35 लाख छोटे उद्योगों की सहायता किस तरह कर पाएगी जो कोविड-19 का झटका झेलने के बाद कार्यशील पूंजी की समस्या से जूझ रहे हैं।"

उन्होंने कहा, "राजस्व की अत्यधिक कमी से जूझती सरकार का आम बजट अर्थव्यवस्था के सामने तनी समस्याओं को बस छूता हुआ निकल गया। बजट में इन समस्याओं का ठोस समाधान नदारद दिखा।"

कोठारी ने यह भी कहा कि बजट घरेलू अर्थव्यवस्था में भारी अनिश्चितता का संकेत देता है और इससे महंगाई बढ़ेगी।

कारोबारियों के संगठन अहिल्या चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष रमेश खंडेलवाल ने कहा, "कोविड-19 के झटके के बाद लग रहा था कि आम बजट में हमें सरकार से कुछ बड़े तोहफे मिलेंगे, लेकिन हमारी यह उम्मीद पूरी नहीं हो सकी।"

उन्होंने कहा कि बजट में अपेक्षित आयकर राहत नहीं मिलने से कामकाजी लोग भी निराश हैं, जिससे उनकी खरीद क्षमता घटेगी और इसका सीधा दुष्प्रभाव कारोबार जगत को झेलना पड़ेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?