लाइव न्यूज़ :

रत्न, आभूषण निर्यात अप्रैल में बढ़कर 25,226 करोड़ रुपये रहा: जीजेईपीसी

By भाषा | Updated: May 17, 2021 22:11 IST

Open in App

मुंबई, 17 मई प्रमुख निर्यात बाजारों में रत्न एवं आभूषण की मांग पटरी पर आ गयी है। जीजेईपीसी (रत्न एवं आभूषण निर्यात संवर्धन परिषद) के अनुसार इस साल अप्रैल में रत्न एवं आभूषण का कुल निर्यात बढ़कर 25,226.11 करोड़ रुपये रहा।

जेजीईपीसी के आंकड़े के अनुसार इससे पहले अप्रैल 2020 में रत्न एवं आभूषण निर्यात 273.41 करोड़ रुपये था। उस समय कोविड-19 महामारी की रोकथाम के लिये भारत समेत प्रमुख निर्यात बाजारों में ‘लॉकडाउन’ लगाये गये थे। तराशे गये हीरों का निर्यात इस साल अप्रैल में बढ़कर 16,538.84 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले इसी महीने में 261.19 करोड़ रुपये था।

आंकड़े के अनुसार स्वर्ण आभूषण का निर्यात आलोच्य महीने में बढ़कर 5,060.23 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले अप्रैल 2021 में 1.55 करोड़ रुपये का था। चांदी आभूषण का निर्यात बढ़कर अप्रैल 2021 में 2,240.13 करोड़ रुपये पहुंच गया जो एक साल पहले इसी महीने में 5.05 करोड़ रुपये था।

आंकड़े के अनुसार रंगीन रत्नों का निर्यात आलोच्य महीने में बढ़कर 163.66 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले अप्रैल 2020 में 4.13 करोड़ रुपये का था।

जीजेईपीसी के चेयरमैन कोलिन शाह ने कहा, ‘‘महामारी पूर्व अप्रैल 2019 की तुलना में इस साल अप्रैल में रत्न और आभूषण निर्यात बेहतर रहा। महामारी की दूसरी लहर के बावजूद भारत 25,226.11 करोड़ रुपये का निर्यात करने में कामयाब रहा। इसका कारण पिछली बार की तुलना में, इस बार कोई राष्ट्रीय स्तर पर लॉकडाउन नहीं लगाया गया और हमारे लगभग सभी विनिर्माण स्थानों में, निर्यात के लिए गतिविधियों को सरकार ने सुगम बनाया।’’

उन्होंने कहा कि प्रमुख निर्यात बाजार आर्थिक और सामाजिक गतिविधियों के लिये खुले हैं और उद्योगों को इन बाजारों से आर्डर मिल रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम