लाइव न्यूज़ :

नवंबर में रत्न, आभूषणों का निर्यात 4.21 प्रतिशत घटकर 17,784.92 करोड़ रुपये पर

By भाषा | Updated: December 21, 2021 22:56 IST

Open in App

मुंबई, 21 दिसंबर देश का रत्न और आभूषणों का निर्यात नवंबर 2021 में 4.21 प्रतिशत घटकर 17,784.92 करोड़ रुपये रहा।

दीपावली के दौरान विनिर्माण गतिविधियों के नरम रहने के कारण इसमें कमी आई है। रत्न एवं आभूषण निर्यात संवर्द्धन परिषद (जीजेईपीसी) ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

जीजेईपीसी के आंकड़ों के अनुसार नवंबर 2020 में देश का कुल निर्यात 18,565.31 करोड़ रुपये था। दीपावली पर विनिर्माण गतिविधियों में रुकावट के कारण निर्यात में पहले से गिरावट की आशंका थी।

जीजेईपीसी के चेयरमैन कोलिन शाह ने कहा, "वैसे वर्ष 2021 में भारत का रत्न और आभूषण निर्यात का प्रदर्शन पिछले साल की हमारी उम्मीदों से काफी आगे रहा है। विश्व के सबसे बड़े आभूषण उपभोक्ता देश अमेरिका ने इस साल भारत से खरीदारी बढ़ा दी है। हमें इस वित्त वर्ष में 41.65 अरब डॉलर का निर्यात लक्ष्य हासिल करने की उम्मीद है।"

उन्होंने कहा कि नवंबर में मुख्य रूप से दीपावली के दौरान विनिर्माण गतिविधि में नरमी के कारण माल ढुलाई में पिछले वर्ष की तुलना में मामूली गिरावट दर्ज की गई है।

शाह ने कहा कि जीजेईपीसी ने सरकार को 2022-23 के केंद्रीय बजट में विचार करने के लिए कुछ नीतिगत सुधारों की सिफारिश की है। इसमें कटे और पॉलिश किए गए हीरे, सोना और अन्य कीमती धातुओं पर आयात शुल्क में कमी समेत मुंबई तथा सूरत के विशेष अधिसूचित क्षेत्रों में कच्चे हीरों की बिक्री की अनुमति देने के लिए कराधान प्रावधानों में संशोधन शामिल है।

परिषद के अनुसार तराशे गये और पॉलिश हीरों का कुल निर्यात अक्टूबर में 20.41 प्रतिशत घटकर 9,719.72 करोड़ रुपये रहा, जबकि 2020 के समान महीने में यह 12,212.79 करोड़ रुपये था।

वही नवंबर में सोने के आभूषणों का कुल निर्यात 38.24 प्रतिशत बढ़कर 5,286.23 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 3,823.82 करोड़ रुपये था।

इसके अलावा चालू वित्त वर्ष के पहले आठ माह अप्रैल-नवंबर में चांदी के आभूषणों का निर्यात (अस्थायी) 20.47 प्रतिशत बढ़कर 12,552.39 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इससे पिछले वर्ष की समान अवधि में 10,419.33 करोड़ रुपये था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?