लाइव न्यूज़ :

जीई टीएंडडी इंडिया ने महेश पलशिखर को चेयरमैन बनाया

By भाषा | Updated: February 16, 2021 13:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 फरवरी बिजली पारेषण व वितरण क्षेत्र की कंपनी जीई टीएंडडी इंडिया लिमिटेड ने महेश पलशिखर को निदेशक मंडल का चेयरमैन नियुक्त करने की मंगलवार को घोषणा की। उनकी नियुक्ति एक मार्च 2021 से प्रभावी होगी।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि पलशिखर नयी भूमिका में विशाल के वांचू का स्थान लेंगे। वांचू जीई से सेवानिवृत्त होने के बाद किसी अन्य कंपनी से जुड़े हैं।

कंपनी के निदेशक मंडल ने जीई ग्रिड सॉल्यूशंस के वैश्विक मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी इमैनुएल बार्तोलिनी को निदेशक मंडल में शामिल भी किया।

कंपनी ने कहा कि जीई समूह के अंदर जिम्मेदरियां बढ़ने के चलते एक पूर्णकालिक निदेशक नागेश तिलवानी ने निदेशक मंडल से इस्तीफा दिया है। महेश उनकी जगह लेंगे।

पलशिखर के पास 21 साल का अनुभव है। वह अभी जीई साउथ एशिया के अध्यक्ष तथा जीई पावर इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Live Score: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी कुमारी का प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो  वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना चाहती

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें