लाइव न्यूज़ :

जीई रिन्यूएबल इनर्जी कुल 110 मेगावाट क्षमता के लिए 42 विंड टर्बाइन क्लीनमैक्स को आपूर्ति करेगी

By भाषा | Updated: April 21, 2021 16:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 अप्रैल जीई रिन्यूएबल एनर्जी ने नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी क्लीनमैक्स को कुल 110 मेगावाट की क्षमता की मिलीजुली पवन वद्युत परियोजनाओं के लिए 42 स्थलीय पवनशक्ति चालित टरबाइन यंत्रों की आपूर्ति करने की बुधवार को घोषणा की है।

जीई रिन्यूएबल ने एक बयान में कि भारत में हवा की धीमी गति का उपयोग करने में सहायाक जीई की 2.7-132 विंड टरबाइन ग्राहकों के लिए अनुकूल है।

भारत में जीई की महत्वपूर्ण उपस्थिति का उसके ग्रहकों को विशेष लाभ है। कंपनी इन यंत्रों के डिजाइन का काम बेंगलुरु में जीई के प्रौद्योगिकी केंद्र में करती है। वडोदरा के जीई संयंत्रों में ब्लेड बनाये जा रहे हैं और पुणे में जीई की बहु-मोडल विनिर्माण सुविधा में कल-पुर्जो की एसेम्बली (परस्पर जोड़ने) की जाती है।

दक्षिण एशिया और आसियान बाजार में जीई अक्षय ऊर्जा की आनशोर पवन-विद्युत से जुड़े कारोबार के क्षेत्रीय प्रमुख गिलान सबाटियर ने कहा, ‘‘यह परियोजना उल्लेखनीय है। यह दिखाता है कि हम नए आर्थिक मॉडल के साथ क्या हासिल कर सकते हैं, और हम क्लीनमैक्स के साथ एक नए संबंध बनाने के लिए रोमांचित और आभारी हैं।’’

भारत ने 2022 तक अक्षय ऊर्जा पर आधारित 175 गीगावॉट (जिसमें से 60,000 मेगावॉट क्षमता पवन ऊर्जा की होगी) बिजली उत्पादन क्षमता स्थापित करने का लक्ष्य रखा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस