जीडीआर धोखाधड़ी: सेबी ने स्टर्लिंग बायोटेक के निदेशकों को प्रतिभूति बाजार में प्रतिबंधित किया

By भाषा | Updated: June 23, 2021 13:35 IST2021-06-23T13:35:02+5:302021-06-23T13:35:02+5:30

GDR fraud: SEBI bans Sterling Biotech directors from securities market | जीडीआर धोखाधड़ी: सेबी ने स्टर्लिंग बायोटेक के निदेशकों को प्रतिभूति बाजार में प्रतिबंधित किया

जीडीआर धोखाधड़ी: सेबी ने स्टर्लिंग बायोटेक के निदेशकों को प्रतिभूति बाजार में प्रतिबंधित किया

नयी दिल्ली, 23 जून बाजार नियामक सेबी ने वैश्विक जमा रसीदों (जीडीआर) को जारी करने में धोखाधड़ी से संबंधित मामले में स्टर्लिंग बायोटेक लिमिटेड के निदेशकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें प्रतिभूति बाजार में प्रतिबंधित कर दिया है।

उन्हें प्रतिबंध के दौरान किसी भी सूचीबद्ध कंपनी या सेबी के साथ पंजीकृत किसी भी मध्यस्थ में निदेशक या प्रमुख प्रबंधन कर्मचारी का पद लेने से रोक दिया गया है।

इन निदेशकों में नितिन संदेसरा, चेतन संदेसरा, राजभूषण दीक्षित, विलास जोशी और प्रियदर्शन बी मेहता शामिल हैं।

इन लोगों को तीन से पांच साल तक प्रतिभूति बाजार से अलग रहना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: GDR fraud: SEBI bans Sterling Biotech directors from securities market

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे