लाइव न्यूज़ :

गौतम सोलर ने हरियाणा में 1,000 सौर पम्प लगाए

By भाषा | Updated: May 4, 2021 16:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार मई सौर ऊर्जा क्षेत्र की कंपनी गौतम सोलर प्राइवेट लिमिटेड ने कहा कि उसने प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत हरियाणा में किसानों के लिए 1,000 अलग-अलग जगहों पर सौर ऊर्जा से चलने वाले पम्प लगाए हैं।

कंपनी ने मंगलवार को जारी एक बयान में कहा कि सरकार ने योजना के पहले साल में हरियाणा में 15,000 सौर पम्प लगाने का लक्ष्य रखा है। योजना का उद्देश्य डीजल से चलने वाले जेनरेटरों पर किसानों की निर्भरता कम करना और उनके लिए बिजली की उपलब्धता को आसान करना है।

बयान के मुताबिक कंपनी ने योजना के तहत राज्य में 1,000 अलग-अलग जगहों पर 10 अश्वशक्ति (एचपी) की क्षमता वाले सौर पम्प लगाए हैं।

नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने 2019 में यह योजना शुरू की थी। इसका उद्देश्य किसानों को सौर पम्प की खरीद के लिए सब्सिडी देना है।

योजना के तहत किसानों को 10 एचपी तक क्षमता वाले पम्प की कीमत का 40 प्रतिशत हिस्सा वहन करना पड़ता है जबकि बाकी हिस्से का भुगतान राज्य सरकार अपनी सब्सिडी के जरिए करती है।

कंपनी ने यह भी बताया कि हरियाणा और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों की सरकारें इन पंपों की स्थापना में सब्सिडी के जरिए कीमत के और बड़े हिस्से का भुगतान करती है जिससे सौर पंप लगाने में इन राज्यों के किसानों की हिस्सेदारी 10 प्रतिशत के आसपास ही रह जाती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या