लाइव न्यूज़ :

गौतम अडाणी ने कहा, ऊर्जा क्षेत्र में 50-70 अरब डॉलर निवेश की योजना

By भाषा | Updated: October 4, 2021 20:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार अक्टूबर जाने-माने उद्योगपति गौतम अडाणी ने सोमवार को कहा कि उनका समूह अगले दशक में पूरे ऊर्जा मूल्य श्रृंखला में 50 से 70 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश करेगा। यह निवेश नयी परियोजनाओं के साथ विस्तार और अधिग्रहण को लेकर किया जाएगा।

उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा कि अडाणी समूह सिर्फ नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन में 20 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक का निवेश करेगा।

अडाणी ने कहा, ‘‘अगले दशक में हम नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन में 20 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक का निवेश करेंगे। पूरी हरित ऊर्जा मूल्य श्रृंखला में विस्तार तथा अधिग्रहण के जरिए हमारा कुल निवेश 50-70 अरब अमेरिकी डॉलर के बीच होगा।’’

उन्होंने हालांकि उन क्षेत्रों का ब्योरा नहीं दिया, जहां निवेश किया जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘अडाणी समूह अभी रुका नहीं है। हम अगले चार वर्षों में अपनी सौर ऊर्जा उत्पादन क्षमता को तीन गुना कर रहे हैं। इस समय धरती पर किसी भी दूसरी कंपनी के मुकाबले यह बेजोड़ वृद्धि दर है।’’

अडाणी ने कहा कि 2050 तक भारत की प्रति व्यक्ति आय अमेरिका के मुकाबले सुधरकर लगभग एक-तिहाई हो जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम