लाइव न्यूज़ :

बिजनेसमैन गौतम अडाणी को मिला 21 शहरों में गैस बेचने का लाइसेंस

By भाषा | Updated: August 12, 2018 18:14 IST

देश की सबसे बड़ी शहरी गैस वितरण योजना की नीलामी में 86 शहरों में से 78 शहरों के लिए यह प्रक्रिया पूरी हो गई है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड के अनुसार इंडियन ऑयल सात शहरों में खुद से गैस का वितरण करेगी। इनमें तमिलनाडु के कोयंबटूर और सलेम एवं मध्य प्रदेश का गुना शामिल है।

Open in App

नई दिल्ली, 12 अगस्तः उद्योगपति गौतम अडाणी के समूह को देश के 21 शहरों में गैस वितरण का लाइसेंस मिला है। इसके लिए हुई नीलामी में भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन की इकाई और टोरेंट गैस भी बड़े विजेता बनकर उभरी है। अडाणी समूह की अडाणी गैस को 13 शहरों में खुद से सीएनजी और पाइप कुकिंग गैस (पीएनजी) वितरण का लाइसेंस मिला है। वहीं इलाहाबाद समेत नौ अन्य शहरों के लिए उसे यह लाइसेंस इंडियन ऑयल कारपोरेशन के साथ संयुक्त तौर पर मिला है।

देश की सबसे बड़ी शहरी गैस वितरण योजना की नीलामी में 86 शहरों में से 78 शहरों के लिए यह प्रक्रिया पूरी हो गई है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड के अनुसार इंडियन ऑयल सात शहरों में खुद से गैस का वितरण करेगी। इनमें तमिलनाडु के कोयंबटूर और सलेम एवं मध्य प्रदेश का गुना शामिल है।

भारत पेट्रोलियम की इकाई भारत गैस रिसोर्सेज लिमिटेड को उत्तर प्रदेश के अमेठी और रायबरेली, महाराष्ट्र के अहमदनगर समेत 11 शहरों में गैस वितरण का लाइसेंस मिला है। वहीं टोरेंट गैस को राजस्थान के अलवर, उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद और पुडुचेरी के करईकल समेत नौ शहरों के लिए यह लाइसेंस मिला है।

सार्वजनिक क्षेत्र की गैस कंपनी गेल की खुदरा इकाई को चार शहरों के लिए लाइसेंस मिला है। इसमें देहरादून शामिल है। दिल्ली में गैस वितरण करने वाली कंपनी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड को उत्तर प्रदेश के मेरठ और मुजफ्फरनगर में गैस वितरण का लाइसेंस मिला है।

बोर्ड के अनुसार शहरों में गैस वितरण के लिए नौवें दौर की नीलामी में 78 शहरों के लिए लाइसेंस की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इसके तहत अगले आठ साल में 30 सितंबर 2026 तक 1.53 करोड़ घरों में पीएनजी पहुंचाने और 3,627 सीएनजी स्टेशन स्थापित किए जाने हैं।देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित