लाइव न्यूज़ :

मेहनकश लोगों की आय बढाने के लिए जीएएसपी, डब्ल्यूयूएस ने मिलाया हाथ

By भाषा | Updated: July 4, 2021 21:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली 04 जुलाई स्वस्थ धरा के लक्ष्य के लिए काम करने वाले वैश्विक गठबंधन (जीएएसपी) ने मेहनतकश लोगों की वास्तविक आय बढ़ाने के लक्ष्य के साथ प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर (आईटीटी) की ओर से प्रोत्साहित स्टार्टअप डब्ल्यूयूएस से हाथ मिलाया है।

इन दोनों संगठनों के बीच यह सहयोग-संबंध वर्कर्स यूनियंस सपोर्ट्स (डब्ल्यूयूएस) द्वारा उद्यमिता केंद्र - नैस्डैक एंटरप्रेन्योरियल सेंटर के सफल मानक स्थापितकर्ताओं के समूह -माइलस्टोन मेकर्स समूह 2021 के लिए भारतीय संगठरन के चयन के बाद होने जा रहा है।

डब्ल्यूयूएस उन 13 स्टार्टअप्स इकाइयों में है जिन्हें माइलस्टोन मेकर्स समूह 2021 के लिए चुना गया है। नैस्डैक कार्यक्रम संयुक्तराष्ट्र के स्वस्थ विकास के लक्ष्यों (एसडीजी) पर काम कर रहे स्टार्ट-अप को सलाह और विकास सहायता प्रदान करता है।

डब्ल्यूयूएस के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष प्रसून शर्मा ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘ जीएएसपी और डब्ल्यूयूएस कम आय वाले श्रमिकों की आय के लक्ष्य को रख कर साथ परिवर्तनकारी पर्यावरणीय और सामाजिक प्रभाव पैदा करने की संयुक्त रूप से पहल करेंगे।’

शर्मा ने कहा, ‘जीएएसपी के माध्यम से, डब्ल्यूयूएस श्रमिकों के कार्बन प्रदूषण में कमी करके उनको सशक्त बनाने के लिए परमार्श और कर्ज की सुविधाएं प्राप्त करने में मदद कर सकता है। उदाहरण के लिए हम हरित ऊर्जा समाधान प्रदान कर सकते हैं, टैक्सी चालकों को इलेक्ट्रिक वाहनों आदि जैसे कम प्रदूषण करने वाले ईंधन की ओर बढ़ने के लिए प्रोत्साहित कर सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?