लाइव न्यूज़ :

भारत में गैस की खपत 2030 तक तीन गुना से अधिक बढ़ जाएगी: गेल निदेशक

By भाषा | Updated: November 25, 2021 18:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 नवंबर गेल (इंडिया) के विपणन निदेशक ई एस रंगनाथन ने कहा कि इस दशक के अंत तक भारत में प्राकृतिक गैस की खपत बढ़कर 55 करोड़ मानक घन मीटर प्रति दिन होने का अनुमान है। यह इस समय लगभग 17.4 करोड़ मानक घन मीटर प्रति दिन है।

उन्होंने कहा कि इसकी वजह इस्पात जैसे नए उद्योगों को शामिल करने के साथ उपयोगकर्ता आधार का विस्तार होना है।

रंगनाथन ने बृहस्पतिवार को ईटीएनर्जीवर्ल्ड गैस कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए कहा कि 2070 तक शुद्ध रूप से शून्य कार्बन उत्सर्जन की प्रतिबद्धता से जुड़े क्रांतिकारी कदम ने भारतीय अर्थव्यवस्था के एक स्वच्छ और कम उत्सर्जन वाली अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ने को दृढ़ता से प्रदर्शित किया है।

उन्होंने कहा, "अब हमारे पास प्राथमिक ऊर्जा मिश्रण से कोयले को चरणबद्ध तरीके से कम करने को लेकर एक निश्चित नीतिगत दिशा है, जिसके लिए हमारे लक्ष्य भारत की ऊर्जा जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बनाए गए हैं। इसे ध्यान में रखते हुए, ब्लू हाइड्रोजन और अमोनिया जैसे व्युत्पन्न उत्पादों के साथ... शुद्ध-शून्य उत्सर्जन तक बढ़ने में एक बड़ी भूमिका होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?