लाइव न्यूज़ :

गेल का दूसरी तिमाही मुनाफा नौ प्रतिशत घटा

By भाषा | Updated: November 10, 2020 17:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 नवंबर देश की सबसे बड़ी गैस आपूर्ति करने वाली कंपनी गेल इंडिया लिमिटेड का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 8.5 प्रतिशत घट गया। कंपनी को गैस परिवहन कारोबार में नुकसान हुआ।

गेल ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा है कि चालू वित्त वर्ष की जुलाई से सितंबर तिमाही के दौरान कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 1,068.16 करोड़ रुपये रहा है। प्रति शेयर लाभ 2.47 रुपये बैठता है। वहीं एक साल पहले इसी तिमाही का उसने 1,167.58 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया था। तब प्रति शेयर लाभ 2.59 रुपये रहा था।

आलोच्य अवधि में गेल का कुल कारोबार 23.7 प्रतिशत घटक,.80 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस दौरान गैस के दाम कम रहने के कारण कंपनी का कारोबार कम रहा।

कंपनी को महामारी के कारण मांग प्रभावित होने की वजह से प्राकृतिक गैस के विपणन कारोबार में 334.55 करोड़ रुपये का कर पूर्व नुकसान हुआ। हालांकि, पहली तिमाही में उसका कर पूर्व नुकसान 614.06 करोड़ रुपये रहा था। एक साल पहले कंपनी को जुलाई- सितंबर तिमाही में 241.72 करोड़ रुपये का करपूर्व मुनाफा हुआ था।

गेल ने कहा है, ‘‘कोविड- 19 महामारी की वजह से दुनियाभर में और भारत में सामान्य कारोबारी गतिविधियों पर असर पड़ा और इससे आर्थिक गतिविधियां धीमी पड़ी।’’

कंपनी ने यह भी कहा है कि उसके भौतिक प्रदर्शन में अप्रैल- जून तिमाही के मुकाबले सुधार आया है और यह करीब करीब सामान्य स्तर पर पहुंच गई हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय