लाइव न्यूज़ :

गेल का एक गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता हासिल करने का लक्ष्य

By भाषा | Updated: July 1, 2021 10:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक जुलाई गेल (इंडिया) लिमिटेड नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में कम से कम एक गीगावाट का पोर्टफोलियो तैयार करने के साथ ही संपीड़ित बायोगैस तथा इथेनॉल संयंत्रों की स्थापना के लिए लगभग 5,000 करोड़ रुपये निवेश करेगी।

कंपनी ने प्राकृतिक गैस से इतर कारोबार का विस्तार करने के लिए यह फैसला किया है।

गेल के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मनोज जैन ने कहा कि स्वच्छ ऊर्जा को अपनाने के तहत गेल उपभोग केंद्रों को गैस स्रोतों से जोड़ने के लिए पाइपलाइन बुनियादी ढांचा तैयार करेगी और नवीकरणीय ऊर्जा के विकास पर 4,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘हम पहले ही एक ऐसे कारोबार में हैं, जो पर्यावरण के अनुकूल है - गैस। अब हम कार्बन उत्सर्जन और प्रदूषण में कटौती के लिए सरकार और प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण के अनुरूप हरित ऊर्जा के क्षेत्र में अपनी स्थिति का फायदा उठाना चाहते हैं।’’

सौर या पवन ऊर्जा से पैदा होने वाली बिजली ऊर्जा का सबसे स्वच्छ स्रोत है, हालांकि नगरीय अपशिष्ट को बायोगैस में परिवर्तित करके स्वच्छ ईंधन की उपलब्धता बढ़ाई जा सकती है।

इसके अलावा गेल इथेनॉल इकाइयों की स्थापना भी करेगी, जो कृषि अपशिष्ट या गन्ने को कम प्रदूषणकारी ईंधन में परिवर्तित कर सकते हैं। इथेनॉम को पेट्रोल में मिलाया जा सकता है, जिससे भारत की आयात निर्भरता को कम करने में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि नवीकरणीय ऊर्जा पर 4,000 करोड़ रुपये खर्च होंगे और कम से कम दो संपीड़ित बायोगैस संयंत्र और एक इथेनॉल संयंत्र की स्थापना पर लगभग 800 से 1,000 करोड़ रुपये का निवेश होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'