लाइव न्यूज़ :

गेल ने इंडियन गैस एक्सचेंज में पांच प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया

By भाषा | Updated: February 9, 2021 18:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ फरवरी इंडियन एनर्जी एक्सचेंज (आईईएक्स) ने मंगलवार को कहा कि गेल (इंडिया) लि. ने आईईएक्स की इकाई इंडियन गैस एक्सचेंज (आईजीएक्स) में पांच प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी है।

हालांकि कंपनी ने सौदे की राशि का खुलासा नहीं किया।

पिछले महीने अडाणी टोटल गैस और टोरेन्ट गैस ने आईजीएक्स में 5-5 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया था। गेल आईजीएक्स में तीसरी रणनीतिक निवेशक है।

आईईएक्स ने एक बयान में कहा, ‘‘ऊर्जा बाजार इंडियन एनर्जी एक्सचेंज ने आईजीएक्स में अपनी 5 प्रतिशत हिस्सेदारी गेल (इंडिया) लि. को बेची है...।’’

बयान के अनुसार आईजीएक्स और गेल के बीच भागीदारी महत्वपूर्ण है और यह लंबे समय तक चलेगी। साथ ही इससे देश में गैस बाजार के विकास में मजबूत मूल्य वर्धन होगा।

आईईएक्स के चेयरमैन और आईजीएक्स के निदेशक एस एन गोयल ने एक बयान में कहा, ‘‘एक अनुकूल नीति और नियामक ढांचा तैयार करने के लिए सरकार से मजबूत प्रोत्साहन के साथ, गैस बाजार वृद्धि के लिहाज से सफलता के मार्ग पर है। गैस आधारित अर्थव्यवस्था बनाने के लिए प्रतिस्पर्धी घरेलू गैस बाजार महत्वपूर्ण है।’’

उन्होंने कहा कि इसको ध्यान में रखते हुए आईजीएक्स देश में गैस बाजार परिवेश बनाने के लिये सभी संबंधित पक्षों के साथ मिलकर काम कर रहा है।

इससे पहले, 22 जनवरी, 2021 को आईईएक्स ने अडाणी टोटल गैस और टोरेन्ट गैस द्वारा आईजीएक्स में रणनीतिक निवेश की घोषणा की थी।

दोनों कंपनियों ने इसमें 5-5 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी है।

गैस कारोबार मंच के रूप में आईजीएक्स की शुरूआत 15 जून, 2020 को हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई