लाइव न्यूज़ :

जनजातीय गांव में युवाओं को रोजगार देने की योजना का मसौदा तैयार करने का गडकरी का निर्देश

By भाषा | Updated: January 19, 2021 21:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 जनवरी केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने जनजातीय मामलों के मंत्रालय से सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उपक्रम (एमएसएमई) मंत्रालय के साथ समन्वय बिठाने तथा देश के प्रत्येक आदिवासी गांवों में 25 युवाओं को रोजगार प्रदान करने की योजना का मसौदा तैयार करने को कहा। एक आधिकारिक बयान में मंगलवार को इसकी जानकारी दी गयी।

केंद्रीय एमएसएमई तथा सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री गडकरी ने कहा कि इस साल एमएसएमई क्षेत्र को रोजगार के पांच करोड़ अवसरों का सृजन करना चाहिये। उन्होंने कहा कि देश भर में 6.5 करोड़ एमएसएमई इकाइयां हैं और इस क्षेत्र ने अब तक रोजगार के 11 करोड़ अवसर सृजित किये हैं।

गडकरी ने कहा कि अभी ग्रामीण उद्यमों का टर्नओवर 80 हजार करोड़ रुपये है, जिसे बढ़ाकर पांच लाख करोड़ रुपये करने की जरूरत है।

मंत्री ने जनजातीय मामलों के मंत्रालय के सचिव से कहा, ‘‘मैं आपसे निवेदन करता हूं कि आप हमारे साथ समन्वय बिठाकर हर आदिवासी गांवों में 25 युवाओं को रोजगार देने की योजना का मसौदा तैयार करें, जिसका वित्तपोषण हम करेंगे।’’

उन्होंने कहा, मैंने युना है कि बांस पर भारी आयात शुल्क लगाने के निर्णय के चलते चीन के कुछ हिस्सों में मेरे पुतले जलाये गये हैं।

गडकरी समझौते पर हस्ताक्षर के लिये हुए एक समारोह को संबोधित कर रहे थे।

खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग और जनजातीय मामलों के मंत्रालय ने स्थानीय रोजगार पैदा करने तथा खादी कारीगरों और जनजातीय आबादी को सशक्त करने के लिये दो समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा