लाइव न्यूज़ :

गडकरी ने सड़क निर्माण में सीमेंट, स्टील का इस्तेमाल कम करने के तरीकों पर जोर दिया

By भाषा | Updated: May 29, 2021 20:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 मई केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को कहा कि सरकार राजमार्ग क्षेत्र में भारी निवेश कर रही है और सड़क एवं पुलों के निर्माण में स्टील तथा सीमेंट का इस्तेमाल कम करने के तरीके विकसित करने पर जोर दिया।

सड़क परिवहन मंत्री ने साथ ही कहा कि स्टील एवं सीमेंट कंपनियां गुटबंदी में शामिल हैं।

उन्होंने वर्चुअल माध्यम से एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार 22 हरित राजमार्गों का निर्माण कर रही है और अब भारत में सड़कों का सबसे बड़ा नेटवर्क है।

मंत्री ने कहा, "भारत में राजमार्गों में भारी निवेश किया जा रहा है। हमें गुणवत्ता से समझौता किए बिना सड़क और पुलों के निर्माण की लागत कम करने की जरूरत है।"

उन्होंने कहा कि सरकारी अधिकारियों को नये विचारों को सकारात्मक समर्थन देना चाहिए।

गडकरी ने कहा, "हमें दुनिया भर में सड़क निर्माण की सफल पद्धतियों को अपनाना चाहिए और उसे भारतीय परिप्रेक्ष्य में लागू करना चाहिए।"

उन्होंने सलाहकारों से सड़कों के निर्माण में सीमेंट और स्टील की मात्रा कम करने के लिए नवोन्मेष पेश करने को कहा।

गडकरी ने कहा, "सड़कों और पुलों के निर्माण में स्टील और सीमेंट का इस्तेमाल कम करें। मैं स्टील और सीमेंट कंपनियों के गुटों को सबक सिखाना चाहता हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस