लाइव न्यूज़ :

गडकरी ने कहा, पायलटों की तरह ट्रक चालकों के भी ड्राइविंग के घंटे तय होने चाहिये

By भाषा | Updated: September 21, 2021 17:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 सितंबर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए व्यावसायिक ट्रक चालकों के लिए गाड़ी चलाने का समय तय किये जाने की वकालत की है। इसके अलावा उन्होंने वाणिज्यिक वाहनों में चालक को नींद आने का पता लगाने वाले सेंसर लगाने पर भी जोर दिया।

गडकरी ने मंगलवार को कई ट्वीट कर कहा कि पायलटों की तरह ट्रक चालकों के लिए भी ड्राइविंग के घंटे निश्चित होने चाहिए। इससे थकान की वजह से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘मैंने अधिकारियों से यूरोपीय मानकों के अनुरूप वाणिज्यिक वाहनों में वाहन चलाते समय नींद आने का पता लगाने वाले सेंसर को लेकर नीति पर काम करने को कहा है।’’

उन्होंने कहा कि वह जिला सड़क समितियों की नियमित बैठक बुलाने के लिए मुख्यमंत्रियों और जिला कलेक्टरों को पत्र लिखेंगे। इससे पहले मंगलवार को गडकरी राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा परिषद (एनआरएससी) में नामित नए सदस्यों के साथ परिचय बैठक में शामिल हुए। मंत्री ने बताया कि उन्होंने परिषद की बैठक हर दो माह में आयोजित करने का निर्देश दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम