लाइव न्यूज़ :

गडकरी ने तेलंगाना में सड़क परियोजनाओं की समीक्षा की

By भाषा | Updated: February 22, 2021 21:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 फरवरी केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को तेलंगाना में राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा के लिये बैठक की अध्यक्षता की। इन परियोजनाओं में हैदराबाद के चारों ओर 15,980 करोड़ रुपये की लागत वाली क्षेत्रीय रिंग रोड परियोजना शामिल हैं।

रिंग रोड परियोजना में दो हिस्से हैं। इसमें 9,500 करोड़ रुपये की लागत वाला उत्तरी भाग तथा 6,480 करोड़ रुपये की लागत वाला दक्षिणी भाग शामिल हैं।

बैठक में शामिल गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी ने बाद में संवाददाताओं से कहा कि रिंग रोड के उत्तरी हिस्से को मंजूरी दी गयी है। तेलंगाना के प्रतिनिधिमंडल ने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री गडकरी से परियोजना के दक्षिणी हिस्से को मंजूरी देने का आग्रह किया।

रेड्डी ने कहा कि गडकरी ने तीन साल में रिंग रोड परियोजना को पूरा करने का आश्वासन दिया है। हालांकि यह इस बात पर निर्भर है कि राज्य सरकार जमीन अधिग्रहण कार्य पूरा करेगी।

रेड्डी ने कहा कि तेलंगाना के लिये 340 किलोमीटर की परियोजना पासा पलटने वाला साबित होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?