लाइव न्यूज़ :

गडकरी ने हिमाचल प्रदेश में कई सड़क परियोजनाओं की आधारशिला रखी

By भाषा | Updated: June 24, 2021 19:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली 24 जून केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को पर्यटकों की पसंदीदा जगहों में से एक हिमाचल प्रदेश में कई राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला रखी और कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

उन्होंने इस दौरान परियोजनाओं का शुभारंभ करते हुए कहा कि ये सड़क परियोजनायें राज्य के लोगों के जीवन में समृद्धि लायेंगी।

एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी देते हुये कहा गया, ‘‘222 किलोमीटर लंबे नौ सड़क मार्गों की कुल लागत 6,155 करोड़ रुपये है।’’

गडकरी ने वादा किया कि दिल्ली से कुल्लू तक की सड़क यात्रा का समय दो साल या उससे भी कम समय में घटकर केवल सात घंटे रह जाएगा। वहीं, हिमाचल प्रदेश में 11 और सुरंगों के निर्माण से संबंधित कार्य जल्द ही आवंटित किए जाएंगे।

गडकरी ने कहा कि मनाली-लेह सुरंग निर्माण भी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा, ‘‘इस वर्ष देश भर में लगभग 15 लाख करोड़ रुपये के खर्च के साथ सड़क निर्माण कार्य शुरू करने की योजना है। भूमि अधिग्रहण और पर्यावरण मंजूरी में तेजी लाने की जरूरत है, ताकि सड़क परियोजनाओं को तय समयसीमा के भीतर पूरा किया जा सके।’’

उन्होंने वर्ष 2021-22 में कुल 15,000 करोड़ रुपये की लागत से हिमाचल प्रदेश में 491 किलोमीटर सड़क निर्माण से संबंधित कार्यों को भी जल्द शुरू करने की घोषणा की।

इसके अलावा केंद्रीय मंत्री ने हिमाचल प्रदेश में रोपवे और केबल कार के नेटवर्क की संभावना तलाशने की भी बात कही।

इस मौके पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि अच्छी गुणवत्ता वाली सड़के राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?