लाइव न्यूज़ :

गडकरी ने अमेरिकी निवेशकों को देश के सड़क, राजमार्ग क्षेत्र में निवेश का न्योता दिया

By भाषा | Updated: September 14, 2021 19:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 सितंबर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने देश की सड़क और राजमार्ग परियोजनाओं को सोने की खान करार देते हुए अमेरिका के निवेशकों को इस क्षेत्र में निवेश करने को कहा है।

गडकरी ने भारत-अमेरिका आर्थिक शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि देश का सड़क नेटवर्क काफी शानदार काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि देश में औद्योगिक संकुलों, सड़क किनारे सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। ऐसे में इस क्षेत्र में आमदनी भी बढ़ रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं ईमानदारी से उम्मीद करता हूं कि अमेरिका के ज्यादा से ज्यादा निवेशकों को भारत की सड़क और राजमार्ग परियोजनाओं में निवेश के लिए आना चाहिए। ये परियोजनाएं सोने की खान हैं।’’

मंत्री ने कहा कि विशेषरूप से बीमा और पेंशन कोषों के लिए यहां अवसर है। उनके पास देश के सड़क ढांचे में निवेश का जबर्दस्त अवसर है।

गडकरी ने कहा कि टोल आय अभी 40,000 करोड़ रुपये है। इसके अगले तीन साल में 1.4 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा, ‘‘बीमा और पेंशन कोषों के लिए कई पेशकश हैं। मेरा सुझाव है कि यदि आप देश के सड़क ढांचे में निवेश करना चाहते हैं, तो मैं आपको एस्क्रो खाते की 100 प्रतिशत गारंटी देता हूं जहां आपको रिटर्न मिलेगा। यह आपकी पसंद के अनुसार होगा। यह दोनों अंशधारकों के लिए फायदे की स्थिति होगी।’’

गडकरी ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार 2025 तक 500 अरब डॉलर पर पहुंचने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि कोविड के बाद के आर्थिक पुनरुद्धार में दोनों देशों को महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा कि कोविड बाद की स्थिति में लोगों के जीवन को सामान्य करने के लिए आर्थिक गतिविधियों में पुनरुद्धार बेहद महत्वपूर्ण है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित