लाइव न्यूज़ :

गडकरी ने असम में 27 सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास किया

By भाषा | Updated: December 25, 2020 19:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 दिसंबर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को असम में 27 राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने कहा कि इन सड़क परियोजनाओं की कुल लंबाई लगभग 439 किलोमीटर है, जिनकी लागत 2,366 करोड़ रुपये है।

इसके साथ ही गडकरी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण भी किया।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘इन परियोजनाओं से राज्य के भीतर और दूसरे राज्यों के साथ वाणिज्यिक वस्तुओं के परिवहन में आसानी होगी, संपर्क में सुधार होगा, रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी, समय और ईंधन की बचत होगी।’’

असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

इस मौके पर गडकरी ने कहा कि असम के लिए सीआरआईएफ (सेंट्रल रोड एंड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड) के तहत 174 परियोजनाओं के लिए 2,104 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है, जिसमें से 1,177 करोड़ रुपये अब तक जारी किए जा चुके हैं।

गडकरी ने कहा कि राज्य में 85,000 करोड़ रुपये के सड़क मार्ग और अन्य बुनियादी ढांचों का विकास किया जाएगा। इसमें से 14,000 करोड़ रुपये का काम 2021 में आवंटित किया जाएगा। इसी तरह और 26,000 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाली परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रपट तैयार की जा रही है।

उन्होंने कहा कि 2020 में राज्य में 1102 करोड़ रुपये की कुल 217 किलो मीटर की सड़क निर्माण परियोजनाओं को पूरा किया गया । अगले साल 357 किलो मीटर के सड़क मार्गों का निर्माण पूरा होगा। इन पर 2,511 करोड़ रुपये खर्च आने का अनुमान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम