लाइव न्यूज़ :

गडकरी ने वाहन निर्माताओं से अंतरराष्ट्रीय स्तर की गुणवत्ता में लगातार सुधार करने का आह्नान किया

By भाषा | Updated: July 5, 2021 21:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच जुलाई केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को वाहन विनिर्माताओं से आह्वान किया कि वे अपनी गुणवत्ता एवं मानकों में लगातार सुधार करें ताकि निर्माण को अंतरराष्ट्रीय मानदंडों के अनुरूप बनाया जा सके।

उन्होंने मूल उपकरण निर्माताओं (ओईएम) की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि भारतीय ऑटो उद्योग के "बाजार में एक बड़ी हिस्सेदारी" होने के बावजूद बदकिस्मती से ओईएम "काफी खराब" प्रदर्शन कर रहे हैं।

मंत्री ने पुणे के एआईटी-एडीटी यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को वीडियो कांफ्रेंस के जरिए संबोधित करते हुए कहा कि दुर्घटनाओं को कम करने के लिए सड़क निर्माण के सभी चरणों में सुरक्षा ऑडिट अनिवार्य कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि बसों के ढांचे की गुणवत्ता में सुधार करने की जरूरत है और वह विनिर्माताओं से अंतरराष्ट्रीय मानदंडों के अनुरूप निर्माण के लिए वाहनों के स्तरों में लगातार सुधार करने की अपील करते हैं।

इस अवसर पर मंत्री ने बताया कि भारत और अन्य विकासशील देशों में सड़क दुर्घटनाओं की दर बहुत अधिक है और हर साल लगभग 1.5 लाख लोग मारे जाते हैं, जो कि कोविड मौतों से भी अधिक है।

उन्होंने आगे कहा कि उनका लक्ष्य 2025 तक सड़क दुर्घटना में होने वाली मौतों में 50 प्रतिशत की कमी और 2030 तक दुर्घटनाओं एवं मौतों को शून्य करना है।

गडकरी ने कहा कि लगभग 60 प्रतिशत मौतें दोपहिया सवारों की होती हैं। उन्होंने कहा कि मोटरसाइकिल यातायात की सुरक्षा काफी जरूरी है।

गडकरी ने कहा कि वैश्विक परिदृश्य में वाहन इंजीनियरिंग प्रौद्योगिकी काफी हद तक परिपक्व हो गई है और वाहन चालकों के प्रशिक्षण एवं उन्नत प्रशिक्षण संस्थानों तथा केंद्रों की स्थापना के महत्व पर जोर दिया।

उन्होंने कहा, "हम खूबसूरत सड़कें बना रहे हैं। साथ ही सड़क निर्माण में सभी सुरक्षा उपायों का पालन कर रहे हैं।"

मंत्री ने कहा कि अच्छी सड़कें बनाना और सड़क के बुनियादी ढांचे में सुधार करना उनकी नैतिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने साथ ही कहा कि जागरूकता पैदा करने और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए सभी हितधारकों के बीच सहयोग, संवाद और समन्वय जरूरी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?