लाइव न्यूज़ :

अर्थव्यवस्था में सूक्ष्म, लघु, मझोले क्षेत्र का योगदन 40 प्रतिशत करने का गडकरी का आह्वान

By भाषा | Updated: June 5, 2021 22:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच जून केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को कहा कि देश के सकल घरेलू उत्पाद में सूक्ष्म, लघु और मझोले उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र का योगदान वर्तमान 30 प्रतिशत से बढ़ा कर 40 प्रतिशत तक पहुंचाने का प्रयत्न किया जाना चाहिए।

गडकारी ने वीडियो कांफ्रेस के जरिए एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि स्थितियां अनुकूल होंगी क्यों कि दुनिया अब चीन की जगह भारत का पक्ष ले रही है। एमएसएमई मंत्री गडकरी ने कहा , ‘ हमें जीडीपी में वृद्धि और कृषि क्षेत्र की वृद्धि दर तेज करने की आवश्यकता है।हम भारत को दुनिया की सबसे मजबूत अर्थव्यवस्थाओं के स्तर पर ले जा सकते हैं।

उन्होंने खाद्य तेल के मामले में भारत को आत्म निर्भर बनाने की आवश्यकता पर विशेष बल दिया।

उन्होंने कहा कि कोविड 19 महामारी से सम्पूर्ण विश्व संकट में है। उन्होंने कहा , ‘ कोविड19 महामारी के विरुद्ध यह युद्ध हम जीत कर रहेंगे।’

गडकरी ने यह भी बताया कि अमेरिका की ट्रिटॉन इलेक्ट्रिक व्हीकल एलएलसी शीघ्र ही भारत के बाजार में उतरने वाली है। इस कंपनी का बैटरी चालित ट्रक अमेरिका की टेस्ला कंपनी की कार से भी अच्छा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?