लाइव न्यूज़ :

गडकरी ने इलेक्ट्रिक वाहन विनिर्माताओं से घरेलू बैटरी प्रौद्योगिकी की दिशा में बढ़ने को कहा

By भाषा | Updated: January 28, 2021 20:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 जनवरी केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) उद्योग को घरेलू बैटरी प्रौद्योगिकी की तरफ बढ़ने को कहा है।

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को बयान में कहा कि गडकरी ने बैटरी और पावर-ट्रेन प्रौद्योगिकियों के विकास में अगुवा बनने की जरूरत पर जोर दिया है। मंत्रालय ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन आज नई वास्तविकता बन रहे हैं, ऐसे में इसकी काफी जरूरत है।

मंत्री ने कहा, ‘‘इस समय हमारे समक्ष प्रमुख चुनौती लिथियम के रणनीतिक भंडार पर नियंत्रण हासिल करने की है। इसका इस्तेमाल लिथियम-आयन रिचार्ज होने वाली बैटरी के विनिर्माण में होता है, जिसका इस्तेमाल वाहनों में किया जाता है।’’ गडकरी ने इलेक्ट्रिक वाहन उद्योग का आह्वान किया कि आगामी वर्षों में उन्हें पूरी तरह देश में विकसित बैटरी प्रौद्योगिकी की ओर बढ़ना चाहिए है।’’

गडकरी ने कहा कि परिवहन क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को हासिल करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बैटरी के मामले में मेटल-एयर (धातु-वायु), मेटल-आयन या शोध एवं विकास के दौर में चल रही अन्य संभावित प्रौद्योगिकियों का इस्तेमाल किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि आगामी वर्षों में संस्थानों, उद्योग, वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और सरकार के समर्थन से वैकल्पिक बैटरी प्रौद्योगिकी के लिए गहन शोध एवं विकास करने की जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित