लाइव न्यूज़ :

जी5 का 12 महीने में 10 करोड़ यूजर बनाने का लक्ष्य

By भाषा | Updated: March 11, 2021 17:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 मार्च वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म जी5 अपनी कंटेंट लाइब्रेरी को मजबूत करने और उपयोक्ता अनुभव को बढ़ाने के लिये महत्वपूर्ण निवेश कर रही। कंपनी का लक्ष्य अगले 12 महीनों में 10 करोड़ उपयोक्ता का स्तर पार करने का है।

कंपनी के मुख्य व्यवसाय अधिकारी मनीष कालरा ने पीटीआई-भाषा से कहा कि पिछली कुछ तिमाहियों में प्लेटफार्म में मजबूत वृद्धि देखी गयी है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह (निवेश) उपयोक्ताओं को सही सामग्री प्रदान करने और बाजार में दबदबा बनाने के इरादे से सालाना आधार पर ठीक-ठाक अधिक है। महामारी ने सभी ऑनलाइन व्यवसायों के लिये वृद्धि के कारक का काम किया है। हमने भी फायदा और बढ़िया वृद्धि दर्ज की है।’’

कालरा ने कहा कि महामारी ने उपभोक्ताओं के लिये एक बड़ा अवसर खोलते हुए उपभोक्ता व्यवहार में भी बदलाव किया है।

व्यवसाय के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि जी5 को हर महीने लगभग 6.6 करोड़ यूजर मिलते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी ताकत बहुत हद तक क्षेत्रीय सामग्री है जो भारत को खुद से जोड़ती हैं। हमें क्षेत्रीय कहानियों से इन उपयोक्ताओं को अपने साथ लाने में मदद मिली है। इसके अलावा, हमारी ताकत एक मूल कंपनी के रूप में ‘जी’ है, जो देश की सबसे बड़ी कंटेंट सृजन कंपनियों में से एक है, इसलिये हम उस ताकत का लाभ उठाते हैं।’’

कालरा ने कहा कि टियर-2 और टियर-3 बाजार कंपनी के लिये प्राथमिकता हैं। कंपनी अगले 12 महीनों में 10 करोड़ यूजर का लक्ष्य पाने की उम्मीद करती है। हमारे पास पहले से ही 6.5-6.6 करोड़ यूजर हैं। ऐसे में यह लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?