लाइव न्यूज़ :

जी-इनवेस्को विवाद: एनसीएलटी मंगलवार को फिर सुनवाई करेगा

By भाषा | Updated: October 4, 2021 19:04 IST

Open in App

मुंबई, चार अक्टूबर जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड के निदेशक मंडल के साथ चल रहे विवाद के बीच इनवेस्को ने सोमवार को राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) से कंपनी की असाधारण आम बैठक (ईजीएम) का आयोजन सुनिश्चित करने के लिए एक आदेश पारित करने का आग्रह किया।

न्यायाधिकरण ने सोमवार को मामले की कुछ देर सुनवाई करने के बाद कार्यवाही मंगलवार के लिए स्थगित कर दी।

इनवेस्को के वकील मुकुल रोहतगी ने एनसीएलटी को बताया कि ईजीएम की मांग का सम्मान करना जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (जेडईईएल) का ‘‘अनिवार्य कर्तव्य’’ है, क्योंकि कंपनी में इनवेस्को की 18 प्रतिशत हिस्सेदारी है और कानून के अनुसार ईजीएम बुलाने की मांग के लिए न्यूनतम 10 प्रतिशत शेयरधारिता जरूरी है।

उन्होंने ईजीएम की अध्यक्षता के लिए उच्च न्यायालय के एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश को नियुक्त करने का अनुरोध भी किया।

मामले की अगली सुनवाई पांच अक्टूबर को होगी।

जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड में अल्पांश शेयरधारकों इनवेस्को और ओएफआई ग्लोबल चाइना फंड ने कंपनी के प्रबंध निदेशक पुनीत गोयनका को हटाने सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के लिए असाधारण आम बैठक (ईजीएम) बुलाने की मांग की है।

इनवेस्को डेवलपिंग मार्केट्स फंड (पूर्व में इनवेस्को ओपनहेइमेर डेवलपिंग मार्केटिंग्स फंड) की ओएफआई ग्लोबल चाइना फंड के साथ जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज में 17.88 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम