लाइव न्यूज़ :

फ्यूचर लाइफस्टाइल फैशन्स ने गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर पर भुगतान में चूक की

By भाषा | Updated: November 9, 2020 23:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ नवंबर फ्यूचर लाइफस्टाइल फैशंस ने सोमवार को अपने गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर (एनसीडी) के भुगतान में चूक की सूचना दी।

शेयर बाजार को दी जानकारी में कंपनी ने कहा कि उसने 10 नवंबर, 2019 से नौ नवंबर, 2020 के बीच 30.93 करोड़ रुपये के सालाना ब्याज के भुगतान में चूक की है। ब्याज से जुड़ी कुल मूल राशि 350 करोड़ रुपये है।

कंपनी के अनुसार कोविड-19 महामारी के कारण उत्पन्न अनिश्चतता और उसकी रोकथाम के लिये ‘लॉकडाउन’ तथा बाधाओं से कंपनी की आय पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। इससे सर्वाधिक असर फैशन खुदरा कारोबार पर हुआ है।

फ्यूचर लाइफस्टाइल फैशंस ने डिबेंचरधारकों से सालाना ब्याज और मूल राशि भुगतान की तारीख जनवरी 2021 तक बढ़ाने का आग्रह किया है। तीन डिबेंचरधारकों में दो इस पर सहमत हुए हैं।

कंपनी के अनुसार, ‘‘हालांकि एक डिबेंचरधारक ने अपनी सहमति नहीं भेजी और ‘पुट आप्शन’ (निश्चित कीमत पर निर्धारित समय पर बेचने का विकल्प) का विकल्प चुना।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?