लाइव न्यूज़ :

फ्यूचर ग्रुप ने 7-इलेवन के साथ फ्रेंचाइजी समझौता समाप्त किया

By भाषा | Updated: October 5, 2021 21:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच अक्टूबर फ्यूचर रिटेल ने मंगलवार को कहा कि उसने किराना और अन्य घरेलू सामानों के लिये दुकानें चलाने वाली अमेरिका की 7-इलेवन के साथ फ्रेंचाइजी समझौता समाप्त कर दिया है।

किशोर बियाणी की अगुवाई वाली कंपनी ने 7-इलेवन के साथ 2019 में समझौता किया था। समझौते के तहत कंपनी भारत में अमेरिकी कंपनी के ब्रांड नाम के तहत दुकानों का परिचालन करती।

फ्यूचर रिटेल ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसने 7-इलेवन के साथ फ्रेंचाइजी समझौता समाप्त कर दिया है। यह समझौता 28 फरवरी, 2019 को कंपनी की पूर्ण अनुषंगी फ्यूचर-7 इंडिया कनवेनिएंस लि. और 7-इलेवन के बीच हुआ था।

वर्ष 1927 में गठित 7-इलेवन को सभी जरूरी घरेलू सामानों के लिये दुनिया का सबसे बड़ा दुकान माना जाता है। जुलाई, 2020 की स्थिति के अनुसार कंपनी 17 देशों में 71,100 स्टोर का परिचालन कर रही थी।

उद्योग से जुड़े लोगों के अनुसार फ्यूचर रिटेल ने समझौते के तहत 2020 की शुरुआत में मुंबई में दुकान खोलने की योजना बनायी थी। लेकिन कोविड-19 महामारी से इसमें देरी हुई है और कंपनी एक भी 7-इलेवन स्टोर नहीं खोल सकी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या