लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड में एलईडी बल्ब विनिर्माण में लगे महिला स्वयंसहायता समूहों को 50 हजार रुपये का कोष

By भाषा | Updated: December 14, 2020 20:54 IST

Open in App

देहरादून, 14 दिसंबर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सोमवार को एलईडी लाईट निर्माण में लगे सभी महिला स्वयं सहायता समूहों को 50-50 हजार रुपये का सतत कोष देने की घोषणा की ।

राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस के अवसर पर यहां आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने यह घोषणा की ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वरोजगार से जुड़कर महिलाओं का आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता बढ़ी है। उनका यह सफर अन्य लोगों के लिए प्रेरणादायक है ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वृद्धि केंद्र स्वरोजगार के क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं और परिधान (रेडीमेड गारमेंट) के क्षेत्र में भी इनकी अपार सम्भावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल ड्रेस, डॉक्टर्स-नर्स आदि के लिए ड्रेस तैयार करने पर भी फोकस किया जाना चाहिए।

यहां जारी एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड मंत्रिमंडल ने जिलाधिकारी स्तर पर पांच लाख तक की खरीद में स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया है। इसी प्रकार, उत्तराखण्ड में मंदिरों के कपाट खुलने व बंद होने, व अन्य धार्मिक अनुष्ठानों में सजावटी कार्यों के लिए स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

इस अवसर पर रावत ने मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के अन्तर्गत उत्तरकाशी के 11 उद्यमियों को ‘परियोजना आवंटन पत्र‘ वितरित किए तथा एलईडी ग्राम लाईट योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को ऊर्जा योद्धा (एनर्जी वॉरियर्स) के रूप में सम्मानित किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत