लाइव न्यूज़ :

खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने को अगली पीढ़ी की प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करेगा एफएसएसएआई

By भाषा | Updated: July 27, 2021 23:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली 27 जुलाई भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने मंगलवार को कहा कि वह खाद्य सुरक्षा और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सूचना रिकॉर्डिंग की प्रणाली (ब्लॉकचेन) और मशीन लर्निंग जैसे अगली पीढ़ी की प्रौद्योगिकी का उपयोग करने की संभावना तलाश रहा है।

एफएसएसएआई के मुख्‍य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अरुण सिंघल ने कहा कि महामारी ने नियामक द्वारा नियमित तौर पर किये जाने निरीक्षण के कई पहलुओं को नकारात्मक रूप से प्रभावित किया है। इसलिए इस तरह की प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि लोगों के लिए खाद्य सुरक्षा और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए ये निरीक्षण आवश्यक हैं।

भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) द्वारा आयोजित एक वर्चुअल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने उद्योग और शोधकर्ताओं से इस तरह के सरल उपकरणों के साथ आने का आग्रह किया जिनका नियामक उपयोग कर सके।

सिंघल ने कहा, खाद्य नियामक सही जानकारी रखने के लिए ब्लॉकचेन, मशीन लर्निंग जैसे प्रौद्योगिकी का उपयोग करने की संभावनाओं की खोज कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम