लाइव न्यूज़ :

एफएसएसएआई ने केरल में 15 खाद्य व्यवसाय परिचालकों के लाइसेंस निलंबित किए

By भाषा | Updated: September 14, 2021 22:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 सितंबर खाद्य सुरक्षा निगरानी संस्था एफएसएसएआई ने केरल में 15 खाद्य व्यवसाय परिचालकों के लाइसेंस निलंबित कर दिए। ये कारोबारी बार-बार याद दिलाने के बावजूद आवश्यक अनिवार्य सुरक्षा ऑडिट (अंकेक्षण) का पालन करने में विफल रहे।

खाद्य सुरक्षा निगरानी प्रणाली को मजबूत करने के लिए, भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने निजी ऑडिटिंग एजेंसियों के माध्यम से खाद्य व्यवसाय ऑपरेटरों (एफबीओ) के ऑडिट करने का निर्देश दिया है।

मंगलवार को एक बयान में, नियामक ने कहा कि बार-बार सूचना देने और दो बार सुधार नोटिस जारी करने के बाद भी, केरल क्षेत्र से संबंधित 15 एफबीओ ने किसी भी तृतीय-पक्ष द्वारा खाद्य सुरक्षा ऑडिट नहीं कराया है।

ये एफबीओ, तिरुवनंतपुरम, त्रिशूर, एर्नाकुलम, कोट्टायम, कन्नूर, मलप्पुरम, वायनाड और पलक्कड़ में फैले हुए हैं। इन क्षेत्रों में फैले 15 खाद्य व्यवसायों के एफएसएसएआई लाइसेंस को 13 सितंबर पूर्वाह्न से निलंबित कर दिया गया है। इनमें तिरुवनंतपुरम स्थित उदय समुद्रा लीइजर बीच होटल एण्ड स्पॉ, कन्नूर स्थित लाइट बाइट फूड्स प्रा. लि. और तिरुवनंतपुरम का कोवालम रिसाट्र्स प्रा लि, दि लीला कोवालम शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय