लाइव न्यूज़ :

एफएसडीसी की बैठक कल, अर्थव्यवस्था, वित्तीय क्षेत्र पर होगी चर्चा

By भाषा | Updated: December 14, 2020 22:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 दिसंबर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को वित्तीय स्थिरता एवं विकास परिषद (एफएसडीसी) की बैठक बुलाई है। बैठक में वित्तीय क्षेत्र की स्थिति तथा कोरोना वायरस से बुरी तरह प्रभावित अर्थव्यवस्था के पुनरोद्धार की रणनीति पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

देश में कोविड-19 महामारी के बाद यह एफएसडीसी की दूसरी बैठक है। एफएसडीसी के सदस्यों में रिजर्व बैंक के गवर्नर और अन्य नियामकीय प्रमुख शामिल हैं। इससे पहले एफएसडीसी की बैठक मई में सरकार द्वारा 21 लाख करोड़ रुपये के आत्मनिर्भर भारत पैकेज की घोषणा के तत्काल बाद हुई थी।

यह बैठक अगले वित्त वर्ष के आम बजट से पहले हो रही है। वित्त मंत्रालय पहले ही बजट पर विभिन्न अंशधारकों से चर्चा शुरू कर चुका है।

सूत्रों ने बताया कि वित्त मंत्री की अगुवाई में मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये एफएसडीसी की बैठक बुलाई गई है। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी), भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा), पेंशन कोष नियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) के चेयरमैन भी एफएसडीसी के सदस्य हैं।

वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी इस बैठक में भाग लेंगे। समझा जाता है कि बैठक में एफएसडीसी द्वारा तीन किस्तों में दिए गए आत्मनिर्भर भारत पैकेज से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

वित्त वर्ष 2021-22 का बजट अगले वित्त वर्ष के लिए वृद्धि की रणनीति की रूपरेखा तय करेगा। विभिन्न अनुमानों के अनुसार 2021-22 में भारत की आर्थिक वृद्धि दर आठ प्रतिशत रहने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!