प्रमुख बंदरगाहों पर माल यातायात नवंबर में लगातार आठवें महीने गिरा, अप्रैल-नवंबर में 10.5% की गिरावट
By भाषा | Updated: December 6, 2020 17:52 IST2020-12-06T17:52:34+5:302020-12-06T17:52:34+5:30

प्रमुख बंदरगाहों पर माल यातायात नवंबर में लगातार आठवें महीने गिरा, अप्रैल-नवंबर में 10.5% की गिरावट
नयी दिल्ली, छह दिसंबर बंदरगाह उद्योग के संगठन आईपीए के मुताबिक कोरोना वायरस महामारी से बुरी तरह प्रभावित होने के चलते भारत के शीर्ष 12 बंदरगाहों पर माल यातायात में लगातार आठवें महीने नवंबर में उल्लेखनीय कमी हुई।
केंद्र सरकार के नियंत्रण वाले प्रमुख 12 बंदरगाहों पर माल यातायात चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-नवंबर के दौरान 10.53 प्रतिशत घटकर 41.43 करोड़ टन रह गया, जो अप्रैल-नवंबर 2019 में 46.30 करोड़ टन था।
जहाजरानी मंत्री मनसुख मंडाविया ने हाल ही में कहा था कि 12 प्रमुख बंदरगाहों पर माल यातायात में कोविड-19 महामारी के प्रकोप के चलते मार्च के बाद काफी गिरावट आई है।
इस दौरान मोरमुगाओ को छोड़कर सभी बंदरगाहों में माल यातायात में कमी हुई।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।