लाइव न्यूज़ :

भारत, मॉरीशस के बीच मुक्त व्यापार समझौता एक अप्रैल से आएगा प्रभाव में

By भाषा | Updated: March 31, 2021 23:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 मार्च वाणिज्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि भारत और मॉरीशस के बीच मुक्त व्यापार समझौता एक अप्रैल से अमल में आ जाएगा। इससे मॉरीशस के बाजारों में रियायती शुल्क दरों पर कई भारतीय उत्पादों की आसान पहुंच हो सकेगी।

भारत और मॉरीशस ने व्यापक आर्थिक सहयोग और भागीदारी समझौता (सीईसीपीए) पर 22 फरवरी को दस्तखत किये थे। सीईसीपीए एक प्रकार का मुक्त व्यापार समझौता है।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘दोनों पक्षों ने आंतरिक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी कर ली है और भारत-मारीशस सीईसीपीए बृहस्पतिवार एक अप्रैल, 2021 से प्रभाव में आ जाएगा।’’

समझौते में भारत से निर्यात योग्य 300 वस्तुएं शामिल हैं। इसमें खाद्य और पेय पदार्थ, कृषि उत्पाद, कपड़ा, मूल धातु, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक सामान, प्लास्टिक और रसायन आदि शामिल हैं।

बयान के अनुसार मॉरीशस को अपने 615 उत्पादों के लिये भारत में तरजीही बाजार पहुंच मिलेगा। इन उत्पादों में बिस्कुट, ताजे फल, जूस, साबुन, बैग, चिकित्सा और सर्जिकल उपकरण आदि शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

क्रिकेटKKR vs LSG Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स लाइव स्कोरकार्ड, कोलकाता के ईडन गार्डन्स में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस