ज्वेलरी कंपनी टिफनी को 16.2 बिलियन डॉलर में खरीदेगी फ्रेंच की LVMH कंपनी
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 25, 2019 13:41 IST2019-11-25T13:41:39+5:302019-11-25T13:41:39+5:30
टिफनी गिफ्ट की कीमत को कम करने और मार्केटिंग के तरीके को बदल कर दोबारा वापसी के प्रयास में है और युवाओं के बीच जगह बनाना चाहती है।

प्रतीकात्मक फोटो
अमेरिकी ज्वैलरी कंपनी टिफनी एंड कंपनी को फ्रेंच के लग्जरी ग्रुप एलवीएमएच ने 16 बिलियन डॉलर में खरीद लिया है। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब एलवीएमएच ने टिफनी को खरीदने के लिये बोली लगाई हो। टिफिनी 182 साल पुराना ब्रांड है। ज्वेलरी के साथ ही टिफनी को रॉबिन्स एग ब्लू बॉक्स के लिये भी जाना जाता है।
टिफनी गिफ्ट की कीमत को कम करने और मार्केटिंग के तरीके को बदल कर दोबारा वापसी के प्रयास में है और युवाओं के बीच जगह बनाना चाहता है। टिफिन अपने उत्पादों को ज्यादा लोगों तक पहुंच के हिसाब से बनाना चाहता है।
इसके लिये टिफनी ने 165 डॉलर में हर्ट शेप्ड इयररिंग्स के साथ ही हाई एंड लेवल पर 1,65,000 डॉलर में डायमंड चेन बनाना तय किया है।