लाइव न्यूज़ :

घरेलू शेयरों में एफपीआई का हिस्सा सितंबर तिमाही में बढ़कर 667 अरब डॉलर पर : रिपोर्ट

By भाषा | Updated: November 19, 2021 21:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 नवंबर विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) का घरेलू शेयरों में हिस्सा सितंबर, 2021 को समाप्त तिमाही में इससे पिछली तिमाही की तुलना में 13 प्रतिशत बढ़कर 667 अरब डॉलर पर पहुंच गया। मॉर्निंगस्टार की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि घरेलू शेयर बाजारों के जोरदार प्रदर्शन की वजह से तिमाही के दौरान शेयरों में एफपीआई का हिस्सा बढ़ा है।

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘सितंबर, 2021 को समाप्त तिमाही के अंत तक भारतीय शेयरों में एफपीआई के निवेश का मूल्य बढ़कर 667 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जो इससे पिछली तिमाही के 592 अरब डॉलर से 13 प्रतिशत अधिक है।’’

सितंबर, 2020 में भारतीय शेयर बाजारों में एफपीआई के निवेश का मूल्य 398 अरब डॉलर था।

हालांकि, भारतीय शेयर बाजार के पूंजीकरण या मूल्यांकन में एफपीआई का योगदान मामूली घटकर 19 प्रतिशत रह गया, जो इससे पिछली तिमाही में 19.1 प्रतिशत था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?