लाइव न्यूज़ :

एफपीआई ने चालू वित्त वर्ष में भारतीय पूंजी बाजारों से शुद्ध रूप से 6,105 करोड़ रुपये निकाले

By भाषा | Updated: August 1, 2021 15:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक अगस्त विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने मौजूदा वित्त वर्ष में भारतीय पूंजी बाजारों से शुद्ध रूप से 6,105 करोड़ रुपये की निकासी की है। महामारी तथा उसकी वजह से देश के विभिन्न हिस्सों में लागू लॉकडाउन के चलते विदेशी निवेशक भारतीय बाजारों से निकासी कर रहे हैं।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-जुलाई के दौरान 3,077.69 अंक या 6.21 प्रतिशत बढ़ा है।

सेंसेक्स ने 16 जुलाई, 2021 को अपना सर्वकालिक उच्चस्तर 53,290.81 अंक छुआ। 15 जुलाई को यह अपने सर्वकालिक उच्चस्तर 53,158.85 अंक पर बंद हुआ था।

डिपॉजिटरी के आंकड़ों के अनुसार, चालू वित्त वर्ष के पहले चार महीने में एफपीआई ने शेयरों से शुद्ध रूप से 6,707 करोड़ रुपये की निकासी की। इस दौरान उन्होंने ऋण या बांड बाजार में शुद्ध रूप से 602 करोड़ रुपये डाले। इस तरह उनकी शुद्ध निकासी 6,105 करोड़ रुपये रही है।

आंकड़ों के पता चलता है कि विदेशी निवेशकों ने जून को छोड़कर वित्त वर्ष के सभी महीनों में बिकवाली की। जून में उन्होंने 13,269 करोड़ रुपये डाले।

अप्रैल में उन्होंने 9,435 करोड़ रुपये निकाले थे। वहीं मई में उन्होंने 2,666 करोड़ रुपये तथा जुलाई में 7,273 करोड़ रुपये की निकासी की।

एलकेपी सिक्योरिटीज के शोध प्रमुख एस रंगनाथन ने कहा, ‘‘पहले चार माह के दौरान उत्साहवर्धक बात यह रही कि देश में नए निवेशकों का पंजीकरण सालाना आधार पर 2.5 गुना बढ़ा है।’’

मॉर्निगस्टार इंडिया के एसोसिएट निदेशक-प्रबंधक शोध हिमांशु श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘जून से स्थानीय स्तर पर लागू लॉकडाउन के हटने की शुरुआत हुई है। कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार कमी से निवेशकों की धारणा बेहतर हुई है।’’

उन्होंने कहा कि एफपीआई ने भारतीय शेयर बाजारों के प्रति जून के मध्य से सतर्कता वाला रुख अपनाना शुरू किया। उनका यह रुख जुलाई में भी जारी रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम