लाइव न्यूज़ :

एफपीआई ने अक्टूबर में अबतक भारतीय बाजारों में 1,997 करोड़ रुपये डाले

By भाषा | Updated: October 10, 2021 10:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 अक्टूबर विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) भारतीय बाजारों में शुद्ध लिवाल बने हुए हैं। एफपीआई ने एक से आठ अक्टूबर के दौरान भारतीय बाजारों में शुद्ध रूप से 1,997 करोड़ रुपये का निवेश किया है। ऐसे में दीर्घावधि की दृष्टि से भारत एफपीआई के लिए आकर्षक निवेश गंतव्य बना हुआ है।

डिपॉजिटरी के आंकड़ों के अनुसार, एफपीआई ने अक्टूबर में शेयरों में 1,530 करोड़ रुपये तथा ऋण या बांड बाजार में 467 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इस तरह उनका शुद्ध निवेश 1,997 करोड़ रुपये रहा है।

इससे पहले एफपीआई ने सितंबर में भारतीय बाजारों में 26,517 करोड़ रुपये और अगस्त में 16,459 करोड़ रुपये का निवेश किया था।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा, ‘‘‘हाल के सप्ताहों में एफपीआई ने बैंकिंग क्षेत्र से अपना निवेश निकाला है और आईटी क्षेत्र में निवेश बढ़ाया है।’’

मॉर्निंगस्टार इंडिया के एसोसिएट निदेशक प्रबंधक शोध हिमांशु श्रीवास्तव ने कहा कि दीर्घावधि के परिप्रेक्ष्य से भारत एक महत्वपूर्ण और प्रतिस्पर्धी निवेश गंतव्य बना हुआ है। ‘‘भारतीय शेयरों में एफपीआई का निवेश प्रवाह नियमित अंतराल पर जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम