लाइव न्यूज़ :

एफपीआई ने जून में अबतक भारतीय बाजारों में 13,667 करोड़ रुपये डाले

By भाषा | Updated: June 20, 2021 13:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 जून विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने जून में अबतक भारतीय बाजारों में शुद्ध रूप से 13,667 करोड़ रुपये डाले हैं। भारतीय बाजार विदेशी निवेशकों के लिए आकर्षक बने हुए हैं।

हालांकि, इस सप्ताह एफपीआई ने भारतीय शेयर बाजारों से निकासी की।

डिपॉजिटरी के आंकड़ों के अनुसार, एफपीआई ने एक से 18 जून के दौरान शेयरों में 15,312 करोड़ रुपये डाले। इस दौरान उन्होंने ऋण या बांड बाजार से 1,645 करोड़ रुपये की निकासी की। इस तरह उनका शुद्ध निवेश 13,667 करोड़ रुपये रहा।

इससे पहले एफपीआई ने मई में 2,666 करोड़ रुपये और अप्रैल में 9,435 करोड़ रुपये की निकासी की थी।

ग्रो के सह-संस्थापक हर्ष जैन ने कहा, ‘‘अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने संकेत दिया है कि वह 2023 से ब्याज दरों में बढ़ोतरी शुरू करेगा। इससे वैश्विक स्तर पर बिकवाली का सिलसिला चला। इसी वजह से भारतीय शेयरों से भी कुछ निकासी देखने को मिली।’’

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा, ‘‘रुपये में गिरावट की वजह से आईटी शेयरों में बढ़ी हुई लिवाली देखने को मिल रही है।’’

मॉर्निंगस्टार इंडिया के एसोसिएट निदेशक-प्रबंधक शोध हिमांशु श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘अमेरिकी केंद्रीय बैंक ने ब्याज दरों में पूर्व में लगाए गए अनुमान से कहीं जल्दी बढ़ोतरी का संकेत दिया है। इससे भारतीय बांड बाजार में प्रवाह बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?