लाइव न्यूज़ :

एफपीआई ने सितंबर में अबतक भारतीय बाजारों में 7,605 करोड़ रुपये डाले

By भाषा | Updated: September 12, 2021 11:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 सितंबर विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने सितंबर में अबतक भारतीय बाजारों में 7,605 करोड़ रुपये डाले हैं।

डिपॉजिटरी के आंकड़ों के अनुसार, एक से नौ सितंबर के दौरान एफपीआई ने शेयरों में 4,385 करोड़ रुपये और ऋण या बांड बाजार में 3,220 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इस तरह उनका शुद्ध निवेश 7,605 करोड़ रुपये रहा है।

इससे पहले अगस्त में एफपीआई ने भारतीय बाजारों में 16,459 करोड़ रुपये डाले थे। इसमें से रिकॉर्ड 14,376.2 करोड़ रुपये का निवेश बांड बाजार में हुआ था।

मॉर्निंगस्टार इंडिया के एसोसिएट निदेशक (शोध) हिमांशु श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘भारतीय मुद्रा में स्थिरता तथा अमेरिका और भारत में बांड प्राप्ति में बढ़ते अंतर की वजह से भारतीय ऋण बाजार निवेशकों को आकर्षित कर रहा है।’’

श्रीवास्तव ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व के प्रमुख जेरोम पावेल ने ‘जैक्सन होल’ में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अभी देखो और इंतजार करो की नीति अपनाने का संकेत दिया है। केंद्रीय बैंक ब्याज दरों में बढ़ोतरी को लेकर जल्दी में नहीं है।

उन्होंने कहा कि एफपीआई भारतीय बाजारों में जोरदार तेजी का हिस्सा बनना चाहते हैं।

कोटक सिक्योरिटीज के कार्यकारी उपाध्यक्ष (इक्विटी तकनीकी अनुसंधान) श्रीकांत चौहान ने कहा कि आने वाले समय में वैश्विक निवेश चुनौतीपूर्ण बना रहेगा। ऐसे समय में सितंबर-दिसंबर के दौरान एफपीआई का प्रवाह उतार-चढ़ाव वाला रहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?