लाइव न्यूज़ :

एफपीआई ने सितंबर में अबतक भारतीय बाजारों में 16,305 करोड़ रुपये डाले

By भाषा | Updated: September 19, 2021 14:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 सितंबर विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने सितंबर में अबतक भारतीय बाजारों में शुद्ध रूप से 16,305 करोड़ रुपये डाले हैं।

डिपॉजिटरी के आंकड़ों के अनुसार, एक से 17 सितंबर के दौरान विदेशी निवेशकों ने शेयरों में 11,287 करोड़ रुपये और ऋण या बांड बाजार में 5,018 करोड़ रुपये डाले। इस तरह उनका शुद्ध निवेश 16,305 करोड़ रुपये रहा।

अगस्त में एफपीआई ने भारतीय बाजारों में 16,459 करोड़ रुपये का निवेश किया था।

मॉर्निंगस्टार इंडिया के एसोसिएट निदेशक-शोध हिमांशु श्रीवास्तव ने कहा कि पिछले कुछ समय से भारतीय शेयरों में निवेश उतार-चढ़ाव वाला रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि, भारतीय शेयर बाजारों में लगातार तेजी को एफपीआई नजरअंदाज नहीं कर सकते। वे इसका हिस्सा बनना चाहेंगे और अवसर को गंवाना नहीं चाहेंगे।’’

श्रीवास्तव ने कहा कि भारत दीर्घावधि के परिप्रेक्ष्य से एक महत्वपूर्ण और प्रतिस्पर्धी निवेश गंतव्य बना हुआ है।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा कि एफपीआई होटल और यात्रा खंड में विशेष रुचि दिखा रहे हैं। अब इन क्षेत्रों का प्रदर्शन सुधर रहा है।

कोटक सिक्योरिटीज के कार्यकारी उपाध्यक्ष (इक्विटी तकनीकी शोध) श्रीकांत चौहान ने कहा कि सितंबर, 2021 में अब तक सभी उभरते बाजारों ने एफपीआई ने निवेश किया है।

उन्होंने कहा कि ताइवान, दक्षिण कोरिया, थाइलैंड, इंडोनेशिया और फिलीपीन के बाजारों में निवेश का प्रवाह क्रमश: 259.7 करोड़ डॉलर, 53.5 करोड़ डॉलर, 29 करोड़ डॉलर, 16.2 करोड़ डॉलर और 7.1 करोड़ डॉलर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम