लाइव न्यूज़ :

फरवरी के पहले सप्ताह में एफपीआई ने भारतीय बाजारों में 12,266 करोड़ रुपये डाले

By भाषा | Updated: February 7, 2021 13:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात फरवरी विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी के पहले पांच कारोबारी सत्रों में भारतीय बाजारों में शुद्ध रूप से 12,266 करोड़ रुपये का निवेश किया है। आम बजट 2021-22 पेश होने के बाद धारणा सकारात्मक हुई है, जिससे एफपीआई का भारतीय बाजार के प्रति आकर्षण बना हुआ है।

डिपॉजिटरी के आंकड़ों के अनुसार एफपीआई ने एक से पांच फरवरी के दौरान शेयरों में शुद्ध रूप से 10,793 करोड़ रुपये का निवेश किया। ऋण या बांड बाजार में उनका निवेश 1,473 करोड़ रुपये रहा। इस तरह उनका शुद्ध निवेश 12,266 करोड़ रुपये रहा।

इससे पिछले महीने एफपीआई ने भारतीय बाजारों में शुद्ध रूप से 14,649 करोड़ रुपये डाले थे।

कोटक सिक्योरिटीज के कार्यकारी उपाध्यक्ष एवं प्रमुख (बुनियादी शोध) रुस्मिक ओझा ने कहा, ‘‘बजट के बाद बाजार में तेजी आई है जिससे एफपीआई का प्रवाह बढ़ा है। पूंजीगत व्यय में भारी बढ़ोतरी तथा 2025-26 तक राजकोषीय घाटे को ऊंचे स्तर पर रखने से अर्थव्यवस्था का पुनरुद्धार तेजी से हो सकेगा। इससे भविष्य में आय में ऊंची वृद्धि होगी।’’

ग्रो के सह-संस्थापक हर्ष जैन ने कहा कि अगले वित्त वर्ष के लिए भारत का वृद्धि दर का अनुमान उत्साहवर्धक है।’’

जैन ने कहा कि भारत उन चुनिंदा देशों में से है, जो कोरोना वायरस महामारी के प्रतिकूल प्रभाव से दुनिया की अन्य बड़ी अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में अधिक तेजी से उबर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?