लाइव न्यूज़ :

एफपीआई ने नवंबर में अब तक 19,712 करोड़ रुपये का निवेश किया

By भाषा | Updated: November 21, 2021 18:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 नवंबर विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने नवंबर माह में अब तक भारतीय बाजारों में 19,712 करोड़ रुपये का निवेश किया है।

डिपॉजिटरी आंकड़ों के अनुसार, एफपीआई ने एक से 18 नवंबर के दौरान इक्विटी बाजार में 14,051 करोड़ रुपये का निवेश किया। इस दौरान उन्होंने ऋण श्रेणी में भी 5,661 करोड़ रुपये डाले।

इस तरह उनका शुद्ध निवेश 19,712 करोड़ रुपये हो गया। अक्टूबर में एफपीआई ने 12,437 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की थी।

मॉर्निंगस्टार इंडिया के एसोसिएट निदेशक (शोध प्रबंधक) हिमांशु श्रीवास्तव ने कहा, "दीर्घकालिक दृष्टिकोण से भारत एक महत्वपूर्ण और प्रतिस्पर्धी निवेश बाजार बना हुआ है। रुक-रुक कर और अल्पकालिक चुनौतियों के बावजूद भारत एक अच्छा विकास अवसर प्रदान करता है।"

उन्होंने कहा कि इस सप्ताह शुद्ध प्रवाह को रुझान में बदलाव के रूप में नहीं माना जा सकता क्योंकि वैश्विक और घरेलू मोर्चे पर अनिश्चितता बनी हुई है।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा कि नवंबर के पहले पखवाड़े में एफपीआई बैंकिंग और यहां तक ​​कि सूचना प्रौद्योगिकी जैसे प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रों में भी विक्रेता रहे हैं।

उन्होंने कहा कि ज्यादातर विदेशी बिचौली कंपनियों के पास बढ़े हुए मूल्यांकन की चिंताओं पर भारत में बिकवाली के लिए कह रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम