लाइव न्यूज़ :

एफपीआई ने जनवरी में अबतक भारतीय बाजारों में 18,456 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया

By भाषा | Updated: January 24, 2021 12:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 जनवरी विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने जनवरी में अबतक भारतीय बाजारों में शुद्ध रूप से 18,456 करोड़ रुपये का निवेश किया है। वैश्विक स्तर पर तरलता की स्थिति बेहतर होने की वजह से एफपीआई उभरते बाजारों में निवेश कर रहे हैं।

डिपॉजटरी के आंकड़ों के अनुसार, एफपीआई ने एक से 22 जनवरी के दौरान शेयर बाजारों में 24,469 करोड़ रुपये का निवेश किया जबकि उन्हें ऋण या बांड बाजार से 6,013 करोड़ रुपये की निकासी की। इस तरह उनका शुद्ध निवेश 18,456 करोड़ रुपये रहा।

ग्रो के सह-संस्थापक एवं मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) हर्ष जैन ने कहा, ‘‘भारतीय बाजारों में निवेश का प्रवाह जारी है। वैश्विक स्तर पर तरलता की स्थिति बेहतर होने की वजह से एफपीआई भारत जैसे उभरते बाजारों में निवेश कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि इसके अलावा ऐसे भी संकेत मिल रहे हैं कि लॉकडाउन के बाद भारतीय अर्थव्यवस्था की स्थिति में सुधार उम्मीद से बेहतर रहा है।

इस महीने कुछ उभरते बाजारों में एफपीआई का निवेश सकारात्मक रहा है। इनमें इंडोनेशिया को 80 करोड़ डॉलर, दक्षिण कोरिया को 32 करोड़ डॉलर, ताइवान को 2.3 अरब डॉलर और थाइलैंड को 11.3 करोड़ डॉलर का निवेश मिला है।

जैन ने कहा कि इंडोनेशिया, थाइलैंड, ब्राजील और रूस को छोड़कर अन्य उभरते बाजारों ने सकारात्मक रिटर्न दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें