लाइव न्यूज़ :

एफपीआई निवेश फरवरी में अभी तक 24,965 करोड़ रुपये

By भाषा | Updated: February 21, 2021 15:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 फरवरी आम बजट से निवेशकों की धारणा मजबूत होने और विभिन्न संगठनों द्वारा देश की आर्थिक वृद्धि में तेजी के अनुमानों के चलते विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय बाजारों में 24,965 करोड़ रुपये का निवेश किया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, एफपीआई ने इक्विटी में 24,204 करोड़ रुपये और ऋण खंड में 761 करोड़ रुपये निवेश किए। इस तरह एक फरवरी से 19 फरवरी के बीच कुल निवेश 24,965 करोड़ रुपये रहा।

इससे पिछले महीने में एफपीआई ने सकल आधार पर 14,649 करोड़ रुपये का निवेश किया था।

ग्रो के सह-संस्थापक एवं सीओओ हर्ष जैन ने कहा, ‘‘विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने आगामी वर्ष में भारत के लिए उच्च आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान व्यक्त किया है।’’

एलकेपी सिक्योरिटीज के शोध प्रमुख एस रंगनाथन ने कहा कि एफपीआई का रुख भारतीय बाजारों के लिए सकारात्मक रहा, क्योंकि आईएमएफ ने भारत के लिए 2021 में सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था होने की भविष्यवाणी की है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि एफपीआई का प्रवाह अगले महीने भी सकारात्मक रहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार