लाइव न्यूज़ :

एफपीआई ने दिसंबर में चार कारोबारी सत्रों में भारतीय बाजारों में 17,818 करोड़ रुपये डाले

By भाषा | Updated: December 6, 2020 12:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह दिसंबर विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने दिसंबर में चार कारोबारी सत्रों में भारतीय बाजारों में 17,818 करोड़ रुपये डाले हैं। दुनियाभर की अर्थव्यवस्थाओं में उम्मीद से बेहतर सुधार और कोरोना वायरस के टीके को लेकर सकारात्मक नतीजों से भारतीय बाजारों के प्रति विदेशी निवेशकों का आकर्षण बढ़ा है।

डिपॉजिटरी के आंकड़ों के अनुसार एफपीआई ने 1-4 दिसंबर के दौरान शेयरों में शुद्ध रूप से 16,520 करोड़ रुपये और ऋण या बांड बाजार में 1,298 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इस तरह भारतीय बाजारों में उनका शुद्ध निवेश 17,818 करोड़ रुपये रहा था।

इससे पहले नवंबर में एफपीआई ने भारतीय बाजारों में शुद्ध रूप से 62,951 करोड़ रुपये डाले थे।

ग्रो के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) हर्ष जैन ने कहा, ‘‘दुनियाभर में अर्थव्यवस्थाओं में उम्मीद से अधिक तेजी से सुधार हो रहा है। ऐसे में भारतीय बाजारों में एफपीआई का प्रवाह तेजी से बढ़ रहा है।’’

उन्होंने कहा कि इसके अलावा कोविड-19 के टीके परीक्षणों के सकारात्मक नतीजों से भी निवेशकों का भरोसा बढ़ा है।

मॉर्निंगस्टार इंडिया के एसोसिएट निदेशक-प्रबंधक शोध हिमांशु श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘उभरते बाजारों के प्रति एफपीआई में काफी आकर्षण है और इस रुख से भारत को भी फायदा हो रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें