लाइव न्यूज़ :

फॉक्सकॉन की अनुषंगी ने चेन्नई में शोध एवं विकास केंद्र खोला

By भाषा | Updated: October 12, 2021 18:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण सेवा कंपनी फॉक्सकॉन की अनुषंगी भारत एफआईएच (पुराना नाम राइजिंग स्टार्स मोबाइल इंडिया) ने चेन्नई के आईआईटी मद्रास रिसर्च पार्क में शोध एवं विकास (आरएंडडी) केंद्र खोला है। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

यह भारत में 5जी उत्पादों से संबद्ध हर तरह के उपकरणों के विकास करने वाले पहले आरएंडडी केंद्रों में से है। साथ ही यह ग्राहकों को संबंधित हर सेवाएं उपलब्ध कराएगा। इन सेवाओं में उत्पाद का डिजाइन, टूलिंग और मोल्डिंग, वैश्विक सोर्सिंग और स्मार्टफोन के लिए विनिर्माण सेवाएं शामिल हैं।

भारत एफआईएच शाओमी तथा नोकिया के लिए उपकरण बनाती है।

भारत एफआईएच के देश में प्रमुख और प्रबंध निदेशक जोश फॉल्गर ने कहा कि नवोन्मेषी प्रौद्योगिकियों तथा उत्पादों के लिए स्पष्ट तौर पर बाजार जरूरतें हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी भारत की शोध एवं विकास टीम अपनी विनिर्माण ताकत का इस्तेमाल करेगी और फॉक्सकॉन टेक्नोलॉजी ग्रुप की वैश्विक टीमों के साथ उत्पाद डिजाइन, लागत को अनुकूलतम करने, उपभोक्ता अनुभव, सोर्सिंग आदि मामले में गठजोड़ करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?