लाइव न्यूज़ :

कारोबार सुगमता सुधारों के बाद चार राज्यों को 5,034 करोड़ रुपये का अतिरिक्त कर्ज जुटाने की अनुमति

By भाषा | Updated: February 6, 2021 20:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह फरवरी वित्त मंत्रालय ने कारोबार सुगमता सुधारों को पूरा करने के बाद चार राज्यों...असम, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और पंजाब को 5,034 करोड़ रुपये का अतिरिक्त कर्ज जुटाने की मंजूरी दी है।

मंत्रालय ने शनिवार को बयान में कहा कि चारों राज्यों असम, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और पंजाब ने वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग द्वारा तय ‘कारोबार सुगमता सुधारों’ को आगे बढ़ाया है। ऐसे में ये राज्य अतिरिक्त वित्तीय संसाधन जुटाने के पात्र हो गए हैं। इन राज्यों को खुले बाजार से 5,034 करोड़ रुपये का अतिरिक्त कर्ज जुटाने की अनुमति दी गई है।

इसके साथ ही अब आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, ओडिशा, राजस्थान, तमिलनाडु और तेलंगाना सहित 12 राज्य कारोबार सुगमता सुधारों को पूरा कर चुके हैं।

बयान में कहा गया है कि कारोबार सुगमता सुधारों को पूरा करने के बाद इन 12 राज्यों को 28,183 करोड़ रुपये का अतिरिक्त कर्ज जुटाने की अनुमति दी गई है।

कोविड-19 महामारी से पैदा हुई चुनौतियों के मद्देनजर संसाधनों की जरूरत को पूरा करने के लिए सरकार ने पिछले साल मई में राज्यों की कर्ज लेने की सीमा को उनके राज्य सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) के दो प्रतिशत के बराबर बढ़ा दिया। राज्य इनमें से आधा विशेष कर्ज कुछ नागरिक केंद्रित सुधारों को पूरा कर ले सकते हैं।

चार नागरिक केंद्रित सुधारों में एक देश एक राशन कार्ड का कार्यान्वयन, कारोबार सुगमता सुधार, शहरी स्थानीय निकाय सुधार और बिजली क्षेत्र के सुधार शामिल हैं। अब तक 17 राज्य इनमें से कम से एक सुधार को पूरा कर चुके हैं और उन्हें अतिरिक्त कर्ज लेने की अनुमति दी गई है।

मंत्रालय ने कहा कि 12 राज्यों ने एक देश एक राशन कार्ड प्रणाली सुधार को पूरा किया है। 12 राज्यों ने कारोबार सुगमता सुधार और पांच राज्यों ने स्थानीय निकाय सुधार पूरा किया है। दो राज्यों ने बिजली क्षेत्र सुधार पूरा किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?