लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स की शीर्ष दस में से चार कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 84,433 करोड़ रुपये घटा

By भाषा | Updated: July 28, 2019 11:56 IST

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से चार का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) बीते सप्ताह 84,432.80 करोड़ रुपये घट गया।

Open in App
ठळक मुद्देटाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), हिंदुस्तान यूनिलीवर, इन्फोसिस, आईटीसी, कोटक महिंद्रा बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के बाजार पूंजीकरण में बढ़त दर्ज हुई।इन छह कंपनियों का बाजार पूंजीकरण कुल मिलाकर 22,058.30 करोड़ रुपये बढ़ा, जो चार कंपनियों को हुए नुकसान की तुलना में कम है।

नयी दिल्ली, 28 जुलाई: सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से चार का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) बीते सप्ताह 84,432.80 करोड़ रुपये घट गया। एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक को सबसे अधिक नुकसान हुआ। आलोच्य सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का भी बाजार पूंजीकरण कम हुआ। हालांकि, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), हिंदुस्तान यूनिलीवर, इन्फोसिस, आईटीसी, कोटक महिंद्रा बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के बाजार पूंजीकरण में बढ़त दर्ज हुई।

इन छह कंपनियों का बाजार पूंजीकरण कुल मिलाकर 22,058.30 करोड़ रुपये बढ़ा, जो चार कंपनियों को हुए नुकसान की तुलना में कम है। एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण सबसे अधिक 26,900.6 करोड़ घटकर 6,22,401.90 करोड़ रुपये पर आ गया। इसके अलावा एचडीएफसी का बाजार पूंजीकरण 23,360.6 करोड़ रुपये गिरकर 3,74,131.53 करोड़ रुपये पर आ गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 22,123.4 करोड़ रुपये गिरकर 7,69,627.33 करोड़ रुपये और एसबीआई का बाजार पूंजीकरण 12,048.2 करोड़ रुपये कम होकर 3,05,667.95 करोड़ रुपये पर आ गया।

वहीं दूसरी ओर टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 11,951.35 करोड़ रुपये बढ़कर 7,91,302.89 करोड़ रुपये, आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 3,484.66 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 2,68,125.39 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। आईटीसी का बाजार पूंजीकरण 2,487.11 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ 3,31,749.04 करोड़ रुपये, कोटक महिंद्रा बैंक का बाजार पूंजीकरण 2,138.61 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 2,88,522.40 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

इनके अलावा हिंदुस्तान यूनिलीवर की बाजार हैसियत 1,266.41 करोड़ रुपये बढ़कर 3,74,651.29 करोड़ रुपये और इन्फोसिस की बाजार हैसियत 730.16 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 3,38,148.69 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। बाजार पूंजीकरण के हिसाब से टीसीएस सबसे बड़ी कंपनी रही। इसके बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, इन्फोसिस, आईटीसी, एसबीआई, कोटक महिंद्रा बैंक और आईसीआईसीआई बैंक का स्थान रहा।

बीते सप्ताह बृहस्पतिवार को टीसीएस ने बाजार पूंजीकरण के हिसाब से रिलायंस इंडस्ट्रीज को पीछे छोड़ दिया और पुन: शीर्ष स्थान पर काबिज हो गयी। समीक्षाधीन सप्ताह में सेंसेक्स में 454.22 अंक यानी 1.18 प्रतिशत की गिरावट आयी और यह 37,882.79 अंक पर बंद हुआ।

टॅग्स :सेंसेक्सशेयर बाजार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?