लाइव न्यूज़ :

चार दिन बाद बाजार बेहाल, सेंसेक्स, निफ्टी की तेजी थमी, एनपीए से बैंक शेयरों पर दबाव

By भाषा | Updated: January 15, 2020 18:40 IST

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘बजट से पहले शेयर बाजारों में तेजी के बाद हाल में आए तीसरी तिमाही के वित्तीय परिणामों में बैंकों का एनपीए अनुमान से ज्यादा रहने और खुदरा मुद्रास्फीति में तेजी से बाजार में थोड़ी नरमी आई है।

Open in App
ठळक मुद्देबाजार आगे की दिशा तय करने के लिए तिमाही नतीजों और बजट पर नजर रखेगा।एशियाई बाजारों में शंघाई, हांगकांग, तोक्यो और सियोल के बाजार गिरावट के साथ बंद हुए।

बैंक शेयरों पर दबाव और अमेरिका-चीन व्यापार समझौते से पहले निवेशकों के सतर्क रुख अपनाने से घरेलू शेयर बाजार में चार दिन से जारी तेजी बुधवार को थम गई।

तिमाही नतीजों में बैंकों का एनपीए अनुमान से अधिक रहने से उनके शेयरों में गिरावट रही। बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव के बाद 79.90 अंक यानी 0.19 प्रतिशत गिरकर 41,872.73 अंक पर बंद हुआ।

इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 19 अंक यानी 0.15 प्रतिशत टूटकर 12,343.30 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स और निफ्टी लगातार दूसरे दिन मंगलवार को नयी ऊंचाई पर बंद हुए थे। सेंसेक्स की कंपनियों में इंडसइंड बैंक में सबसे ज्यादा 5.44 प्रतिशत की गिरावट रही।

इंफोसिस, भारतीय स्टेट बैंक, पावरग्रिड, टेक महिंद्रा, भारती एयरटेल और एचडीएफसी बैंक के शेयर भी कमजोर हुए। इसके विपरीत, हीरो मोटोकॉर्प, टाइटन, मारुति, एशियन पेंट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टीसीएस, बजाज ऑटो और अल्ट्राटेक सीमेंट 2.58 प्रतिशत तक लाभ में रहे।

विश्लेषकों का मानना है कि चीन और अमेरिका के मध्य पहले चरण के व्यापार समझौते से पहले अमेरिकी अधिकारियों की टिप्पणी से बाजार की धारणा प्रभावित हुई है। अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि चीन के साथ बुधवार को पहले चरण का व्यापार समझौते करने जा रहे हैं। लेकिन इसमें चीन के अरबों डॉलर के सामान पर लगाए गए शुल्क को हटाने की बात नहीं है।

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘बजट से पहले शेयर बाजारों में तेजी के बाद हाल में आए तीसरी तिमाही के वित्तीय परिणामों में बैंकों का एनपीए अनुमान से ज्यादा रहने और खुदरा मुद्रास्फीति में तेजी से बाजार में थोड़ी नरमी आई है।

बाजार आगे की दिशा तय करने के लिए तिमाही नतीजों और बजट पर नजर रखेगा।’’ एशियाई बाजारों में शंघाई, हांगकांग, तोक्यो और सियोल के बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। इस बीच, रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले पांच पैसे बढ़कर 70.82 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

कारोबारियों ने कहा कि घरेलू निवेशक एक ही समय पर आर्थिक गतिविधियों में ठहराव और उच्च मुद्रास्फीति की स्थिति को लेकर भी चिंतित हैं। वहीं, ब्रेंट कच्चा तेल 0.33 प्रतिशत गिरकर 64.28 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था। 

टॅग्स :इकॉनोमीसेंसेक्सनिफ्टीनिर्मला सीतारमण
Open in App

संबंधित खबरें

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

कारोबारदुनिया के सभी प्रधानमंत्रियों, राष्ट्रपतियों की लोकप्रियता में पीएम मोदी की साख सबसे ऊपर?, सीतारमण ने संसद में दिया वैश्विक सर्वेक्षण हवाला?

कारोबारतेज आर्थिक विकास के साथ उन्नत परमाणु हथियारों से सुसज्जित मजबूत सैन्य शक्ति बनने की आवश्यकता

कारोबारपश्चिम एशिया संकट: मार्च में 2.9 लाख से अधिक नए पीएनजी कनेक्शन, 2,900 छापे और 1,200 सिलेंडर जब्त, मोदी सरकार ने तेज किए ईंधन और गैस की आपूर्ति प्रयास?

कारोबारकोविड के दौरान लॉकडाउन हमने देखा, वैसा कोई लॉकडाउन नहीं?, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 13 से घटाकर 3 और डीजल पर 10 से घटाकर 0, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?